फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राचीन जैन मंदिर में आरती के समय चप्पल लेकर घुसी महिला ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
फ़िरोज़ाबाद। जैन नगर खेड़ा स्थित प्राचीन जैन मंदिर में आरती के समय पड़ोस की एक महिला चप्पल लेकर घुसी। आरती को जबरन बंद कराया। इसको लेकर विवाद की स्थिति बनी। जैन समाज के लोग एकत्रित होकर थाना उत्तर पहुंचे।
विज्ञापन


थाना उत्तर की मोहल्ला जैन नगर खेड़ा में श्री पारसनाथ दिगंबर जैन प्राचीन जैन मंदिर है जहां रात को सामूहिक आरती का कार्यक्त्रस्म चल रहा था आरती के दौरान महिलाएं और समाज के लोग मंगल गायन कर रहे थे इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले सुनहरी लाल हलवाई की पत्नी चप्पल लेकर मंदिर के अंदर घुस गई उन्होंने गाली गलौज करते हुए आरती को बंद करने के लिए कहा जबरन आरती बंद कराने लगी मंदिर के अंदर हाथों में चप्पल लेकर घुसी महिला को देखकर जैन समाज के लोग भड़क गए।

उन्होंने डायल हंड्रेड पर सूचना दी सूचना पर डायल हंड्रेड के सिपाही मौके पर पहुंच गए तब तक महिला मंदिर से बाहर निकल कर अपने घर पहुंच गई घटना से जैन समाज के लोगों में आक्त्रसेश फैल गया समाज के लोग एकत्रित होकर थाना उत्तर पहुंच गए थाना उत्तर में मंदिर कमेटी के लोगों ने सुनी लाल हलवाई के परिवार के खिलाफ तहरीर दी है और कहा है कि अल्पसंख्यक समाज की धार्मिक आस्था को चोट पहुंची है मंदिर की पवित्रता को चप्पल लेकर अंदर घुसने से भंग किया गया है आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें