फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरसों के तेल, सौंफ, बूंदी के लड्डू में मिलावट पर 1.90 लाख का जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। मिलावटखोरों पर खाद्य विभाग का शिकंजा कसता जा रहा है। जांच में अगर कोई भी नमूना फेल होता है तो मिलावटखोर पर जुर्माना किया जा रहा है। अपर जिलाधिकारी ने सरसों के तेल, सौंफ, बूंदी के लड्डू और मिल्क केक में मिलावट पर 1.90 लाख का जुर्माना किया है।खाद्य विभाग द्वारा समय-समय पर औचक निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे जाते हैं। राज्य प्रयोगशाला लखनऊ में इन नमूनों का परखा जाता है। इसके बाद जांच रिपोर्ट विभाग को भेज दी जाती है। इसके बाद अधोमानक पाए जाने वाले नमूनों पर अपर जिलाधिकारी द्वारा जुर्माना किया जाता है। कुछ माह पहले नमूनों की रिपोर्ट आने पर उन्हें अपर जिलाधिकारी कोर्ट में भेजा गया था।
विज्ञापन


इस पर कार्रवाई करते हुए अपर जिलाधिकारी बी. राम ने सात मिलावटखोरों पर 1.90 लाख रुपये का जुर्माना किया है। इसमें सरसों के तेल में मिलावट पाए जाने पर नवीगंज निवासी अंकुल गुप्ता पर 50 हजार, घिरोर निवासी हरीबाबू पर 25 हजार व कुरावली निवासी मुकेश कुमार पर 30 हजार का जुर्माना किया गया है। इसके अलावा सौंफ में मिलावट मिलने पर बेवर निवासी दिनेश चंद्र गुप्ता पर 15 हजार, मिल्क केक में मिलावट मिलने पर घिरोर निवासी अजय जैन पर 20 हजार, बूंदी के लड्डू में मिलावट मिलने पर करहल निवासी राजीव पर 20 हजार व दूध में मिलावट मिलने पर सूरजपुर निवासी सुशील कुमार पर 30 हजार का जुर्माना किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें