आगरा के गुरुद्वारा गुरु का ताल से केरल में बाढ़ पीड़ितों के लिए मदद के हाथ बढ़ाए गए हैं। सुबह दो ट्रक में दवा, खाद्य सामग्री समेत अन्य सामान भरे ट्रकों को संत बाबा प्रीतम सिंह ने अरदास कर रवाना किया। उन्होंने संकट की इस घड़ी में सभी से मदद की अपील की। ये सामान दिल्ली पहुंचेगा, जिसको हवाई जहाज के जरिये सरकार केरल जरूरतमंदों तक पहुंचाएगी। ट्रक रवाना करने के मौके पर मीडिया प्रभारी गुरुनाम सिंह, समन्वयक बंटी ग्रोवर, दलजीत सिंह सेतिया, विवेक रायजादा, मोहिंदर पाल, गुरमीत सिंह सेठी, महंत हरपाल सिंह, ग्रंथी हरबंस सिंह रहे।
वहीं सदर तहसील बार और एडवोकेट वेलफेयर फोरम ने केरल आपदा पीड़ितों के लिए मंगलवार को जिलाधिकारी को राहत राशि भेंट की। यह धनराशि मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा कराई जाएगी। इस दौरान फोरम के अध्यक्ष टीपी सिंह चौहान व तहसील बार के सचिव एलबी राजपूत के साथ शैलराज सिंह, स्वयंप्रकाश शर्मा, रामकुमार रावत, भगत सिंह राका, रवि चौबे, गिरीश कटारा, प्रदीप भदौरिया, विपिन तेहरिया, प्रवीण पाठक आदि मौजूद थे।