फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवेंद्र पहलवान का शस्त्र लाइसेंस होगा निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। ग्राम सिहोरा में पूर्व प्रधान पर जानलेवा हमला करने वाले देवेंद्र पहलवान की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। जमुनापार पुलिस ने देवेंद्र पहलवान का शस्त्र लाइसेंस निरस्त किए जाने की रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेज दी है। इस मामले में एक हिस्ट्रीशीटर सहित दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


ग्राम सिहोरा निवासी पूर्व प्रधान रामवीर सिंह के बेटे सुरेंद्र पर हमला करने के मामले में देवेंद्र पहलवान सहित 12 लोगों के खिलाफ कार्यवाहक थाना प्रभारी अनुराग प्रकाश दीक्षित ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

कार्यवाहक थाना प्रभारी ने बताया कि हमला करने वाले दो आरोपी नगला तेजा निवासी प्रमोद पुत्र प्रताप सिंह व सिहोरा निवासी राजवीर सिंह पुत्र अमर सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन


देवेंद्र पहलवान का शस्त्र लाइसेंस निरस्त किए जाने की संस्तुति जिलाधिकारी से कर दी गई है। उन्होंने बताया कि देवेंद्र पहलवान की तलाश में पीपलवाला अखाड़ा, उसकी ससुराल मुकुंदपुर, पुष्पांजलि कालोनी व अन्य रिश्तेदारियों में दबिश दी जा रही है। उन्होंने बताया कि राजवीर सिंह पुराना हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ संगीन धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें