फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी चेक देने के मामले में एक गिरफ्तार

विज्ञापन
डैमो
विज्ञापन
मथुरा। उधार लिए गए 95 लाख रुपये के एवज में दिया गया 96.05 लाख का चेक बाउंस हो जाने के मामले में एक नामजद को गोविन्द नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दूसरे आरोपी की पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन


गोविन्द नगर निवासी मयंक गौतम पुत्र एसके शर्मा से 9 मार्च 2018 को महेश वशिष्ठ पुत्र मेघश्याम निवासी राधापुरम स्टेट व हाल निवासी प्रीतमपुरम दिल्ली और हरेन्द्र राघव पुत्र विक्रम सिंह निवासी महाविद्या कालोनी ने 95 लाख रुपये उधार लिए थे। इसके एवज में उक्त दोनों लोगों ने मथुरा की निजी बैंक की शाखा का 96.05 लाख रुपये का चेक दिया।

मयंक गौतम ने जब इस चेक को कैश कराने के लिए बैंक में डाला तो पता चला कि महेश व हरेन्द्र राघव के खाते में रकम नहीं है। इस पर मयंक गौतम ने महेश और हरेन्द्र राघव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए एसएसपी को शिकायती पत्र दिया।
विज्ञापन


एसएसपी के आदेश पर गोविन्द नगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया और मसानी क्षेत्र से महेश वशिष्ठ को गिरफ्तार कर लिया। मामले की जांच कर रहे मसानी चौकी प्रभारी प्रवीन मिश्रा ने बताया कि धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज करने के बाद महेश वशिष्ठ को गिरफ्तार कर लिया गया है। दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें