फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास योजना में घालमेल, अपात्र बना दिए पात्र

विज्ञापन
आतंकी बने आबिद हुसैन का घर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मिरहची। विकास खंड मारहरा में प्रधानमंत्री आवास योजना में घालमेल सामने आया है। सर्वेयर ने दलालों के साथ बैठकर अपात्रों को पात्र दिखा कर आवास बनवा दिए हैं। इसे लेकर भाजपा नेताओं ने जांच कराकर अपात्रों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को शिकायती पत्र भेजा है। आलम यह है कि योजना के लिए दलाल क्षेत्र में छोड़ दिया गया है जो अन्य गरीबों से बीस हजार से पचास हजार रुपये वसूल रहा है। भाजपा नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेजे शिकायत पत्र में आवास योजना घोटाले की जांच कराने के साथ पात्रों को लाभ दिलाये जाने की मांग की है। शिकायत करने वालों में बीजेपी मंडल अध्यक्ष नरपत सिंह वर्मा, भूदेव सिंह लेाधी, अशोक सक्सेना, गोल्डी गुप्ता, राजेंद्र सिंह वर्मा शामिल हैं।
विज्ञापन

मकान के स्थान पर बनवा लिए प्लाट
कस्बा मारहरा में तो अधिकारियों से सांठ-गांठकर आवास योजना के अनुदान से अपने प्लाटों पर मकान बनवा लिए हैं।
वर्जन
अपात्रों को आवास योजना का लाभ देने का मामला संज्ञान में नहीं है। पांच पात्र वंचित रह गये जिनको लाभ देने के लिए शासन को पत्र भेजा है। मिलते ही लाभ दिया जायेगा।
विज्ञापन

पीसी यादव, खंड विकास अधिकारी, मारहरा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें