फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट की सूचना पर पहुंची यूपी-100 पुलिस से अभद्रता

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
नौहझील (मथुरा)। लूट की सूचना पर नौहझील के गांव नावली में पहुंची यूपी-100 पुलिसकर्मियों से नामजदों ने अभद्रता कर डाली। यूपी-100 से अभद्रता पर नौहझील पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी भाग खड़े हुए। मामला लूट का नहीं, बल्कि व्यापारी से लेनदेन का निकला। व्यापारी की पिकअप को नौहझील पुलिस ने दिलवाया। पुलिस ने व्यापारी और यूपी-100 की तरफ से दो अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए हैं।
विज्ञापन


थाना नौहझील के बाजना निवासी अमित अग्रवाल किराना व्यापारी हैं। बुधवार को व्यापारी पिकअप गाड़ी से घर लौट रहा था। वह गांव नावली से होकर गुजर रहा था तो उसे पिता-पुत्र ने रोक लिया। व्यापारी की पिकअप खड़ी कराकर उसे भगा दिया। व्यापारी ने लूट की सूचना यूपी-100 को दी। यूपी-100 की 1908 सवार दरोगा कृष्ण मुरारी, सिपाही शिवकुमार और चालक प्रेम से पिता-पुत्र समेत अन्य महिलाओं ने अभद्रता कर डाली।
यूपी-100 की सूचना पर पहुंची नौहझील पुलिस को देख आरोपी भाग खड़े हुए। पुलिस ने व्यापारी की खड़ी कराई गाड़ी दिलवाई। दरोगा कृष्ण मुरारी की तहरीर पर उमेश, हिमांशु, ऊषा पत्नी उमेश और पांच छह अज्ञातों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा का मुकदमा थाना नौहझील में दर्ज कराया है।
विज्ञापन


उधर, व्यापारी ने भी उक्त सभी लोगों के खिलाफ फर्जीवाड़े को मुकदमा दर्ज करवाया। कार्यवाहक थाना प्रभारी राजेश यादव ने बताया कि जल्द ही आरोपी सलाखों के पीछे होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें