फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरातियों से भरी डीसीएम पलटी, 35 से अधिक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद। बरातियों से भरी डीसीएम रविवार रात अनियंत्रित होकर पलट गई। डीसीएम में सवार 35 से अधिक लोग घायल हो गए। शोरगुल सुन आसपास के ग्रामीण मदद के लिए दौड़े और घायलों को अस्पताल भिजवाया। 15 की हालत गंभीर है। सभी को ट्रामा सेंटर रेफर किया।
विज्ञापन


मोहल्ला झलकारी नगर निवासी सोभाराम के पुत्र रंगोली की शादी थी। बारात डीसीएम से मैनपुरी के थाना क्षेत्र कुरावली अंतर्गत गांव सुड़पुरा जा रही थी। रात करीब नौ बजे डीसीएम गांव माढ़ई के समीप पहुंची थी, तभी डीसीएम अनियंत्रित होकर पलट गई।

सूचना पर प्रभारी निरीक्षक विजय गौतम फोर्स समेत मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल भिजवाया। इमरजेंसी में तैनात स्टाफ ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी को सरकारी ट्रामा सेंटर फिरोजाबाद रेफर किया। घायलों में से 15 लोगों की हालत ज्यादा गंभीर है।
विज्ञापन



सोभाराम (60), जितेंद्र , अनिल, अखिलेश, वीरबल सिंह, रामदास, वीरेश, विमलेश, संतोष, आलेश, रिंकू, सोनू, नेत्रपाल हैं। शेष घायलों को तत्काल प्रभाव से अज्ञात में फिरोजाबाद के लिए रैफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें