सांसद रामशंकर कठेरिया ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां
- फोटो : अमर उजाला
जलेसर। केंद्र और प्रदेश सरकार किसानों की आय दोगुनी करने के साथ किसान, मजदूर एवं गरीबों का जीवनस्तर सुधारने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। इसके लिए दर्जनों योजनाओं का क्रियान्वयन भी किया जा रहा है। सरकार ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत खुले में शौच पर रोक लगाई और घरों में शौचालय बनवाने में आर्थिक मदद भी दी। केंद्र की मोदी सरकार भारत की पहली ऐसी सरकार है जिसने अपने कार्यकाल में विदेशों से एक पैसा कर्ज नहीं लिया वरन पुरानी सरकारों का लाखों करोड़ों रुपया सूद सहित लौटाया। चार साल के कार्यकाल में विश्व की छटी आर्थिक महाशक्ति भी बनी है। यह कहना है अनुसूचित आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. रामशंकर कठेरिया का। वह रात्रि चौपाल में ग्राम बेरनी, लोहचा नाहरपुर एवं ऊंचा गांव के लोगों को संबोधित कर रहे थे। ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित पंचायतो में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जनसमस्याएं भी सुनीं। उनके निस्तारण के लिए मौजूद जिलास्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया। इस दौरान तहसील क्षेत्र में हुए विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान विधायक संजीव दिवाकर, पूर्व एमएलसी प्रत्येंद्र पाल सिंह, पवेंद्र सिंह पम्मी ठाकुर, नरेश पाल सिंह, पालिकाध्यक्ष विकास मित्तल, अवागढ़ के चेयरमैन महेशपाल सिंह, राजेश सरानी, केशवराना, धर्मपाल सिंह, श्यामवीर सिंह, दिनेश बंसल, अशोक शर्मा आदि मौजूद रहे।
ग्राम प्रधान लोहचा नेे चौपाल का किया बहिष्कार
जलेसर। लोहच नाहरपुुर में आयोजित चौपाल का ग्राम प्रधान पति ओंकार सिंह यादव नेे अपने समर्थकों के साथ बहिष्कार किया। उनका कहना था कि चौपाल सार्वजनिक स्थान पर न होने के कारण बहिष्कार किया गया है।