फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिरफ्तारी के लिए मुख्यमंत्री को देंगे ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। करहल में बिजली टीम पर हमला करने वालों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर विद्युत कर्मचारी तथा अधिकारी मुख्यमंत्री को ज्ञापन देंगे। गिरफ्तारी की मांग को लेकर अधिकारियों और कर्मचारियों का पावर हाउस में धरना जारी रहा। हमलावरों की गिरफ्तारी नहीं होने तक धरना जारी रखने का निण्रय लिया गया। बुधवार को विद्युत अधिकारी और कर्मचारियों ने पावर हाउस में अधीक्षण अभियंता कार्यालय के बाहर धरना दिया। गुरुवार को मुख्यमंत्री को हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग के लिए ज्ञापन देने का निर्णय लिया।
विज्ञापन


अधीक्षण अभियंता उमेश चंद्र वर्मा ने कहा कि शासन के निर्देश पर की जा रही सामूहिक चेकिंग में पुलिस की लापरवाही रही है। बिजली टीम पर हमला करने वाले आरोपी जब तक नहीं पकड़े जाते तब तक हड़ताल जारी रहेगी। 19 जून से बेमियादी हड़ताल होगी। अधिशासी अभियंता एससी शर्मा, राजकुमार, ओमप्रकाश, आरबी राय, एसडीओ संजीव यादव, सीबी वर्मा, संजीव कुमार, ब्रजेश कुमार, जेई असलमउद्दीन, पंकज कनौजिया, अतुलेंद्र, हरीश कुमार, लालू जादौन, रवींद्र त्रिपाठी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें