फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायके से पत्नी नहीं आई तो साले को किया अगवा

विज्ञापन
kidnapping - फोटो : demo pic
विज्ञापन
एटा। मायके से पत्नी के न आने से बौखलाए युवक ने अपने साले का अपहरण कर लिया। इसकी रिपोर्ट भाई ने थाना बागवाला में दर्ज कराई है। गांव बरथरी निवासी देवेन्द्र दवा लेने शनिवार को कस्बा करतला गया था। उसी समय उसका बहनोई सौरभ निवासी रसूलपुर फिरोजाबाद सहित दो लोग उसका अपहरण करके ले गए।
विज्ञापन


काफी समय बाद भी जब युवक घर नहीं पहुंचा तो उसकी उन्होंने तलाश की। सुराग न मिलने पर भाई जितेन्द्र कुमार ने मामले की रिपोर्ट बहनोई सौरभ सहित दो लोगों के खिलाफ थाना बागवाला में दर्ज कराई है।

थाना प्रभारी बागवाला अखिलेश तिवारी ने बताया कि युवक के अगवा करने के बारे मे काफी जानकारी मिल चुकी है। जल्द ही आरोपी पकड़ अगवा युवक को बरामद किया जाएगा। आरोपी की चार साल पहले शादी हुई थी। काफी दिनो से उसकी पत्नी ससुराल नहीं जा रही है। जिसके चलते उसने साले को अगवा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें