फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंथेटिक दूध बनाने का भंडाफोड़

विज्ञापन
सिंथेटिक दूध बनाने का भंडाफोड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कासगंज। डीएम आरपी सिंह के निर्देश पर शनिवार को सदर एसडीएम ने सीओ एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी के साथ अमांपुर के रजपुरा गांव में सिंथेटिक दूध बनाने की सूचना पर छापा मारा। टीम को मौके से सिंथेटिक दूध और दूध तैयार करने की सामग्री मिली। प्रशासन ने तैयार दूध के नमूने लेकर दूध नष्ट कर दिया। मामले में थाना अमांपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

डीएम आरपी सिंह को रजपुरा गांव में नेम सिंह पुत्र रोशन लाल के घर में सिंथेटिक दूध तैयार करने के कारोबार की सूचना मिली। सूचना पर डीएम ने एसडीएम सदर, सीओ सदर एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी की टीम गठित कर छापामार कार्रवाई के निर्देश दिए। टीम शनिवार सुबह रजपुरा पहुंची। मौके पर पांच कैन मिलावटी दूध करीब 180 लीटर तैयार मिला। तैयार दूध के दो नमूने खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने लिए और दूध नष्ट कर दिया। टीम को मौके पर तरल ग्लूकोज भी मिला। यह ग्लूकोज भी टीम ने कब्जे में ले लिया। इस दौरान टीम ने दूध में मिलाने वाले रिफाइन राग गोल्ड के खाली पाउच भी बरामद किए। सभी सामग्री टीम ने बरामद कर सील कर दी। आरोपी नेम सिंह के खिलाफ थाना अमांपुर में खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें