एटा। हाईवे पर मैक्स की चपेट में आकर बाइक सवार महिला सहित दो लोग घायल हो गए। वहीं एक अन्य हादसे में भी दो लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
थाना मलावन क्षेत्र के गांव सोहार निवासी शिवम पुत्र कल्लू सिंह परिवार की ही मीरा देवी पत्नी रामभरोसे के साथ बाइक से जीटी रोड मंडी समिति के पास से गुजर रहा था। तभी एक मैक्स ने उसकी बाइक को चपेट में ले लिया। हादसे में दोनो लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए।
वहीं पुष्पा पत्नी हरीशंकर निवासी गोकुल पुरा लोहामंडी आगरा थाना मिरहची क्षेत्र के सिरसा टिप्पू समीप रोडवेज बस की टक्कर से घायल हो गई। इधर, राहुल पुत्र जसवीर निवासी नगला बलदेव थाना जैथरा नगरिया के पास बाइक से जाते समय मैक्स की टक्कर से जख्मी हो गया। राहगीरों ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।