फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरेलू गैस कालाबाजारी दो पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। दीवानी रोड स्थित एक घर में घरेलू गैस की रीफिलिंग करते पकड़े जाने के मामले में पूर्ति निरीक्षक ने मुकदमा दर्ज कराया है। 20 अप्रैल की शाम सिविल लाइन चौकी पुलिस ने घर से बरामदगी की थी। पुलिस ने कालाबाजारी करने वाले की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सिविल लाइन चौकी पुलिस को 20 अप्रैल की शाम दीवानी रोड स्थित नितिन दुबे के मकान में घरेलू गैस की वाहनों में रीफिलिंग किए जाने की सूचना मिली थी। उक्त सूचना पर कांस्टेबल गौरव सवेदिया और जोगेंद्र सिंह ने छापेमारी कर मौके से तीन गैस रीफिलिंग मशीन जब्त कर लीं थी।

इस बीच वहां मौजूद काला बाजारी करने वाला भाग निकला था। सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस ने जब तलाशी ली तो नितिन के घर में करीब 28 गैस सिलिंडर मिले थे। पड़ोस के ही राममोहन के मकान में सात सिलिंडर जब्त किए गए थे। उक्त मामले में पूर्ति निरीक्षक दीपक जैन की ओर से नितिन और राममोहन के विरुद्ध गैस की कालाबाजारी व अन्य धाराओं में अभियोग पंजीकृत कराया। पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें