फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टटलुओं ने स्क्रैप व्यापारी से 30 लाख ठगे

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
कोसीकलां (मथुरा)। टटलुओं ने चेन्नई के एक व्यापारी को माल बेचने के बहाने बुलाकर बंधक बना लिया और उससे नेट बैकिंग के जरिए 30 लाख रुपये ठग लिए। ठगी के बाद टटलुओं ने उसे हरियाणा के गुरुग्राम की एक सड़क पर छोड़ दिया। इसके बाद पीड़ित थाने पहुंचा। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। चेन्नई में एल्युमिनियम का कारोबार करने वाले व्यापारी एसटी सैयद उमर मुख्तार को फरवरी में माह में टटलुओं ने फोन पर संपर्क कर 40 टन एल्युमिनियम का स्क्रैप बेचने के लिए बातचीत की थी। फोन पर ही उनका सौदा भी तय हो गया। व्यापारी माल देखने के लिए वह 23 फरवरी को दिल्ली पहुंचा। वहां पहले से ही मौजूद टटलू गैंग के लोग उसे कार से कोसी के गांव नगला उटावड़ ले आए। पीड़ित के मुताबिक वहां पहुंचते ही उन लोगों ने उसे एक कमरे में बंद कर दिया और कनपटी पर पिस्टल लगाकर दो बार नेट बैकिंग के जरिए 30 लाख रुपये मेसर्स सफारी किटस मैटल के खाते में डलवाए। इसके बाद उन्होंने आधार कार्ड, सहित तमाम कागजातों पर हस्ताक्षर कराकर उसे गुरुग्राम की एक छोड दिया और भाग गए। गुरुवार को पीड़ित व्यापारी अपने फरीदाबाद से एक सहयोगी व्यापारी को लेकर थाने पहुंचा। इंस्पेक्टर अमित कुमार ने नगला उटावड़ से हबीब को हिरासत में लिया है। बताते हैं कि हबीब के मकान में ही व्यापारी को बंधक बनाकर रखा गया था। पूछताछ में पता चला कि पूरी घटना को उमरदीन नाम के व्यक्ति ने अपने साथियों के साथ मिलकर अंजाम दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें