फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भर्ती नहीं किया तो अस्पताल के गेट पर एंबुलेंस में जन्मा बच्चा

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
राया (मथुरा)। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राया में भर्ती होने पहुंची एक गर्भवती ने अस्पताल के गेट पर एंबुलेंस में बच्चे को जन्म दे दिया। डाक्टरों ने महिला की हालत गंभीर बताते हुए मथुरा ले जाने को कहा था। जब परिवारवालों ने हंगामा किया तब जच्चा-बच्चा को भर्ती किया गया। गुरुवार को दोनों को छुट्टी दे दी गई। महिला ने बेटे को जन्म दिया है। राया विकास खंड के अंतर्गत गांव कारब निवासी इंदल सिंह की गर्भवती पत्नी को बुधवार देर शाम को प्रसव पीड़ा हुई थी। परिवारवालों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जाने के लिए 102 नंबर एंबुलेंस को सूचना देकर बुला लिया। परिवारवालों ने गर्भवती को एंबुलेंस में बैठाया और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राया लेकर पहुंच गए। आरोप है कि जब परिजनों ने महिला की हालत के बारे में डाक्टरों को बताया तो उन्होंने बगैर किसी जांच के ही महिला की हालत गंभीर बताते हुए उसे मथुरा ले जाने को कह दिया। अभी परिवार वाले मथुरा के लिए निकले ही थी कि महिला ने एंबुलेंस में ही बच्चे को जन्म दे दिया। इससे उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के गेट पर ही एंबुलेंस को रोक लिया गया। गुस्साए परिजनों ने यहां हंगामा किया। इसके बाद जच्चा-बच्चा को भर्ती कराते हुए राया प्राथमिक केंद्र पर उपचार दिया गया। यहां तैनात महिला चिकित्सक डा. सरोज ने बताया कि महिला को खून की कमी थी जिस के चलते उसकी तबियत बिगड़ सकती थी इस कारण मथुरा ले जाने को कहा गया था। मामले में सीएमओ ने जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें