फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अशासकीय विद्यालयों में तैनात होंगे चतुर्थश्रेणी कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। प्रदेश सरकार ने अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में चतुर्थ श्रेणी के खाली पदों को आउटसोर्सिंग से भरने की केंद्रीयकृत व्यवस्था की है। इसके लिए लघु उद्योग निगम कानपुर को मैन पावर आउटसोर्सिंग एजेंसी नामित किया है । जनपद मात्र में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के डेढ़ सौ से अधिक पद खाली हैं। जिससे विद्यालयों को खासी दिक्कतें हो रहीं हैं।
विज्ञापन


प्रदेश के अपर मुख्य सचिव माध्यमिक शिक्षा संजय अग्रवाल ने डीएम और डीआईओएस को भेजे आदेश में कहा है कि अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में रिक्त चतुर्थ श्रेणी के पद आउट सोर्सिंग से भरे जाएंगे।

इसके लिए शासन ने लघु उद्योग निगम कानपुर को मैन पावर आउट सोर्सिंग एजेंसी नामित किया है। प्रधानाचार्य और एजेंसी के बीच आउट सोर्सिंग को लेकर सिर्फ 11 माह का करार होगा। आउटसोर्सिंग पर लिए गए कर्मचारी के पारिश्रमिक का निर्धारण लघु उद्योग निगम कानपुर करेगा। जो श्रमायुक्त द्वारा तय न्यूनतम मजदूरी के बराबर होगा।
विज्ञापन


नामित एजेंसी द्वारा कार्मिक को दिए जाने वाले मासिक पारिश्रमिक का अधिकतम 10 प्रतिशत सेवा शुल्क के रूप में लिया जाएगा। डीाआईओएस को निर्देश दिए गए हैं कि अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में रिक्त चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के पद भरने के लिए नामित एजेंसी को मांग भेजें।

विभागीय सूत्रों के अनुसार जनपद के अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में करीब डेढ़ सौ से अधिक चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों के पद रिक्त हैं। सरकार के फैसले से प्रधानाचार्यों ने खुशी जताई है। जिला विद्यालय निरीक्षक रितु गोयल ने कहा बोर्ड परीक्षा के बाद प्रधानाचार्यों को निर्देश जारी कर रिक्त चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का मांग पत्र मंगवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें