फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो मुंह का गाय का बच्चा बना आकर्षण का केंद्र

विज्ञापन
cow
विज्ञापन
मैनपुरी-अजीतगंज। गाय के दो मुंह का बछड़ा पैदा होने की खबर लोगों की बीच चर्चा बनी हुई है। दो मुंह के बछड़े को देखने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन


विकासखंड जागीर के ग्राम सगामई निवासी पप्पू राजपूत की गाय ने गुरुवार सुबह एक बछड़े को जन्म दिया। उस बछड़े के दो मुंह थे। पप्पू ने गाय की और बच्चे की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टर को बुलाया। डॉक्टर के द्वारा काफी प्रयास करने के बाद भी बछड़े की जान नहीं बचाई जा सकी। ग्रामीणों को जैसे ही गाय द्वारा दो मुंह के बछडे़ को जनम देने की जानकारी मिली बड़ी संख्या में लोग बछड़े को देखने के लिए पहुंचने लगे। मृत बछड़े को गांव में ही गड्डा खोदकर दफन दिया गया।
विज्ञापन


गाय की हालत में अब सुधार है। पशु चिकित्साधिकारी, डॉ. यादवेंद्र यादव ने कहा कि यह कोई दैवी घटना नहीं है। पूर्व में भी गाय तथा अन्य जानवरों ने इस प्रकार के बच्चों को जन्म दिया है। डीएनए में बदलाव, पर्यावरण असंतुलन, गर्भाशय में गड़बड़ी के कारण इस प्रकार के बच्चे जन्म लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें