फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीर्थ नगरी वृंदावन पर चढ़ रहा होली का रंग

विज्ञापन
होली - फोटो : डेमो
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। धर्मनगरी में होली महोत्सव की धूम चहुंओर दिखाई देने लगी है। धर्मनगरी होली के रंग में रंगने लगी है। मंदिरों में ठाकुरजी के साथ होली खेलने और खिलाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। फाग के राग-रंग में रंगने को श्रद्धालुओं का धर्मनगरी में आना शुरू हो गया है। मंदिरों में बरस रहे रंग और गुलाल से सराबोर श्रद्धालु होली का जमकर आनंद ले रहे हैं। वृंदावन के प्रमुख ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर राधावल्लभ, यशोदानंदन, राधारमण आदि मंदिरों के सेवायत ठाकुरजी के समक्ष होली के धमार और पदों का गायन कर रहे हैं। होली की तैयारियां मंदिरों के साथ-साथ बाजारों में भी देखने को मिल रही हैं। मंदिरों में मेरे अंगना में राधे-राधे बोल तो से जब होली खेलुंगी, फाग खेलन बरसाने आए हैं नटवर नंद किशोर..., होली रे रसिया बरजोरी रे रसिया आदि भजन सुनाई दे रहे हैं। पंजाब और हरियाणा के श्रद्धालुओं के दल ने राधावल्लभ मंदिर में होली का जमकर आनंद उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें