फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुपोषित-अतिकुपोषित बच्चों के बनेंगे डेमो राशन कार्ड

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
मथुरा। बच्चों का कुपोषण दूर करने को अब डेमो राशन कार्ड बनाए जाएंगे। राशन कार्ड पर बाल पोषाहार लेने वाले परिवारीजनों के हस्ताक्षर लिए जाएंगे। जनपद में नवजात से लेकर पांच साल तक के बच्चों में 5431 बच्चे अति कुपोषित हैं और 15555 बच्चे कुपोषित की श्रेणी में हैं। अति कुपोषित और कुपोषित बच्चों को स्वस्थ करने के लिए अब डेमो राशन कार्ड से बाल पोषाहार दिया जाएगा। इसमें दलिया, घी सहित अन्य सामग्री बढ़ाकर दी जाएगी। बाल पोषाहार वितरण को सुनिश्चित करने के लिए डेमो राशनकार्ड पर पोषाहार लेने वाले परिवारीजनों के दोनोें कार्डों पर हस्ताक्षर लिए जाएंगे। इसमें एक कार्ड आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पास रहेगा, वहीं दूसरा कुपोषित बच्चे के परिवारीजनों के पास रहेगा। जिला कार्यक्रम अधिकारी रेखारानी ने बताया कि डेमो राशनकार्ड बनाने का काम शुरू हो रहा है। बाल पोषाहार वितरण सुनिश्चित करने की कार्ययोजना तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें