फिरोजाबाद। टेंपो टैक्सी ऑनर्स एसोसिएशन शिकोहाबाद और फिरोजाबाद का प्रतिनिधि मंडल सोमवार को डीएम नेहा शर्मा से मिला। यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए संयुक्त बैठक बुलाए जाने के लिए ज्ञापन दिया। डीएम से मांग की है कि नई व्यवस्था लागू करने से पहले पुलिस प्रशासन एवं एसोसिएशन के ही साथ बैठक अवश्य करें। ताकि कोई समस्या नहीं बनें। डीएम ने नगर मजिस्ट्रेट को इसमें नियमानुसार कार्रवाई करने के आदेश दिए।
शिकोहाबाद-फिरोजाबाद टेंपो टैक्सी ऑनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष रामनिवास यादव ने डीएम नेहा शर्मा को दिए ज्ञापन में कहा कि शिकोहाबाद से आने वाले टेंपो को आसफाबाद व टूंडला की ओर से आने वाले टेंपो को राजा का ताल पर रोका गया तो यातायात व्यवस्था अव्यवस्थित होगी। यात्रियों पर आर्थिक संकट का बोझ बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि मक्खनपुर से अभी जो व्यक्ति सुभाष तिराहे तक दस रुपया में पहुंचता है। वह नई व्यवस्था लागू होने के बाद 20 रुपया में पहुंचेगा।
यह किराया वर्तमान की अपेक्षा दोगुना होगा। फिरोजाबाद तो श्रमिक बाहुल्य क्षेत्र है। टेंपो में मजदूर एवं गरीब तबके के ही लोग यात्रा करते हैं। जाम को खत्म करने है तो शिकोहाबाद से आने वाले टेंपो को पुराने फायर स्टेशन से सर्विस रोड से निकालें। वर्तमान में मेडिकल संचालकों ने खुद मरीजों के उतरने के लिए बेंच एवं सीढ़ियां बना रखीं हैं। इस कारण जाम लगता है। सुभाष चौराहे पर लगी रेलिंग को 20-20 मीटर खत्म करके उसे चौड़ा किया जाए। मनोज गुप्ता, राजेश कुमार,युसुफ खान, कमलेश दिवाकर, सर्वेंद्र कुमार,सोबरन सिंह बघेल मौजूद रहे।