फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचे के बल पर ससुर-बहू को लूटा

विज्ञापन
लूट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जलेसर। थाना शकरोली क्षेत्र के आगरा जलेसर मार्ग से निकले लिंक मार्ग नगला ओझा पर अपाचे बाइक सवार बदमाशों ने कृषि रक्षा इकाई केंद्र पर तैनात लिपिक एवं उसकी पुत्र वधू को तमंचे की नोंक पर लूट लिया। जानकारी मिलते ही मौके पर क्षेत्राधिकारी एवं जलेसर-शकरोली की पुलिस पहुंची।
विज्ञापन



कृषि रक्षा इकाई केंद्र पर तैनात लिपिक प्रेमशंकर यादव अपनी पुत्र वधू रानी पत्नी प्रमोद कुमार को अपने पैतृक गांव नगला ओझा में छोड़ने के लिए बाइक से जा रहे थे। नगला ओझा से करीब 500 मीटर की दूरी पर पीछे से आए काली अपाचे सवार तीन बदमाशो ने तमंचे की नोक पर प्रेमशंकर 55700 रुपये कागजात एवं पुत्र पुत्र वधू से सोने की झुमकी, चैन एवं अंगूूठी उतरवाकर फरार हो गए। इस पर लिपिक ने पैतृक गांव खबर भेजकर युवकों को बुलाया और कोतवाली एवं शकरोली पुलिस को जानकारी दी।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीओ अशोक कुमार घटना स्थल पर बुलवाया। सीओ ने बदमाशों को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। प्रेमशंकर यादव ने अज्ञात काली अपाचे सवार बदमाशों के खिलाफ लूट की प्राथमिकी थाना शकरोली में दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें