फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौराहे पर पिस्टल लहराने और फायरिंग करने वाले तीन दबोचे

विज्ञापन
बंदूक
विज्ञापन
फिरोजाबाद/शिकोहाबाद। एसपी ग्रामीण ने चौराहे पर गुंडागर्दी कर दहशत फैला रहे स्कार्पियो सवार तीन लोगों को गिरफ्तार कर पुलिस के सुपुर्द किया है। पुलिस ने पकड़े गये युवकों का चालान कर उनके कब्जे से बरामद एक लाइसेंसी पिस्टल और स्कॉर्पियो कार सीज कर दी है।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह साढ़े नौ बजे के करीब एसपी ग्रामीण को मैनपुरी चौराहे पर एक स्कॉर्पियो सवार तीन युवक हाथ में पिस्टल लेकर लहराते हुए फायरिंग करते मिले। एसपी ग्रामीण ने स्कार्पियो सवार तीनों युवकों को हिरासत में लेकर पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

पूछताछ में युवकों ने अपने नाम प्रवेश पुत्र सुरजन यादव निवासी मुस्तफाबाद रोड शिकोहाबाद, रवी कुमार पुत्र सुरेश चंद्र निवासी मधीपुरकलां एका और राहुल पुत्र इंद्रपाल निवासी वाछेमई थाना सिरसागंज बताया है। पुलिस ने प्रवेश के कब्जे से एक लाइसेंसी पिस्टल बरामद की है। जो जम्मू कश्मीर निवासी बेबी पत्नी प्रवेंद्र के नाम से दर्ज है।
विज्ञापन


पुलिस पूछताछ में प्रवेश ने बताया कि बंदूक उसकी भाभी की है। उसका भाई जम्मू में नौकरी करता है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर चालान कर दिया है। थाना पुलिस ने बताया कि किसी को खुली छूट नहीं दी जाएगी। असमाजिक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें