फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्राइम ब्रांच अफसर का आईकार्ड दिखाया फिर व्यापारी को लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले में लूट की वारदातों पर अंकुश लगा पाने में पुलिस असफल साबित हो रही है। रविवार की देर शाम बाइक सवार बदमाशों ने खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर इटावा के कार सवार व्यापारी से 60 हजार रुपये लूट लिए। पीड़ित ने मामले की तहरीर दे दी है। वहीं, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आसपास के लोगों ने पूछताछ में वारदात की जानकारी से इनकार किया है।
विज्ञापन


इटावा के मोहल्ला कटरा साहब खां निवासी राजेश अग्रवाल एसआर एजेंसी के पार्टनर हैं। वह रविवार शाम को करहल मंडी से मैनपुरी की ओर आ रहे थे। जब वह कार से करहल चौराहा के पास पहुंचे तो तीन लोगों ने उनकी कार को रोक लिया। वे खुद को क्राइम ब्रांच से बताते हुए परिचयपत्र भी दिखाया और कार की तलाशी लेने की बात कही। कार में छानबीन करने के बाद राजेश से कहा कि गलत काम करते हो। इस दौरान उनका बैग चेक किया तो उसमें 60 हजार रुपये और भुगतान की पर्ची रखी हुई थी। व्यापारी जब तक कुछ समझ पाता तब तक तीनों बैग लेकर वहां से भाग गए।

आरोप है कि पीड़ित ने 100 नंबर पर कॉल की, लेकिन कॉल नहीं उठी। इसके बाद उसने थाने पहुंचकर तहरीर दी। मामले में प्रभारी थानाध्यक्ष का कहना है कि जांच कराई गई। घटनास्थल के आसपास के लोगों ने पूछताछ में ऐसी कोई भी वारदात की जानकारी नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें