फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामलीला देखने को लेकर हुई फायरिंग में दो घायल

विज्ञापन
फायरिंग
विज्ञापन
एटा। रामलीला देखने के लिए आगे बैठने को लेकर हुई मारपीट के बाद दो पक्षों के बीच फायरिंग हो गई। जिसमें गोली लगने से दो लोग घायल हो गए। वहीं लाठी डंडों की चपेट में आकर पांच लोग घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

कोतवाली देहात के गांव बदरिया में रामलीला का आयोजन किया जा रहा है। मंगलवार शाम को रामलीला का मंचन हो रहा था। उसी समय गांव के ही विक्रम पुत्र बाबूराम और प्रवीन पुत्र कुंवरपाल के बीच आगे बैठने को लेकर विवाद होने लगा। मारपीट होने के साथ ही लाठी डंडे चलने लगे। यहां तक ही मामला नहीं थमा और दोनों के बीच फायरिंग शुरू हो गई। जिसमें गोली लगने से विक्रम और प्रवीन घायल हो गया। वहीं लाठी डंडो की चपेट में आकर हरनरायन, सत्यवीर, गिरीश, पंकज और नंदन घायल हो गए। सभी घायलों को परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया।
कोतवाली देहात प्रभारी ने बताया कि घटना के संबंध में कोई तहरीर थाने पर नहीं दी गई है। दूसरी तरफ पुलिस की मानें तो गांव में हो रहे आयोजन की थाना पुलिस को कोई सूचना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें