फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईएमओ पर गिर सकती है निलंबन की गाज

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। फौजी और उसकी पत्नी के साथ मारपीट के मामले में एसएन मेडिकल कॉलेज के ईएमओ डॉ. सौरभ प्रकाश शर्मा पर निलंबन की कार्रवाई हो सकती है। स्वास्थ्य विभाग को डीएम की रिपोर्ट आने का इंतजार है।
विज्ञापन


दरअसल, पैराट्रूपर रंजीत सिंह की पत्नी किरन कौर की तबियत खराब होने पर एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में कहासुनी होने पर दोनों पक्षों में मारपीट हुई। दोनों ने थाना एमएम गेट में शिकायत दर्ज कराई थी।

फौजी ने डॉ. सौरभ प्रकाश शर्मा पर शराब के नशे में मारपीट का आरोप लगाया था। साथ ही अन्य चिकित्सकों पर पत्नी के पेट में लात मारने की बात कही थी। वहीं वरिष्ठ चिकित्सक ने फौजी पर अभद्रता करने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन


मामला दोनों सरकारी कर्मचारियों से जुड़ा होने के कारण जिलाधिकारी गौरव दयाल ने इस मामले की जांच सिटी मजिस्ट्रेट दिलीप कुमार त्रिगुणायत को दी थी।

जांच में सिटी मजिस्ट्रेट ने डॉ. सौरभ शर्मा पर लगे आरोप सही पाए जाने की पुष्टि की है। सीएमओ डॉ. मुकेश वत्स का कहना है कि अभी डीएम के यहां से कोई रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई है, आदेशानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें