फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समारोह के दौरान हंगामा, राजनरायन ने दिया इस्तीफा

विज्ञापन
sp logo
विज्ञापन
फिरोजाबाद। सपा में निकाय चुनाव में हुई रार थमने का नाम नहीं ले रही है। जिला कार्यालय पर स्वागत समारोह के दौरान बोलने का मौका न दिए जाने पर सपा व्यापार सभा के राष्ट्रीय सचिव राज नरायन गुप्ता मुन्ना का पदाधिकारियों से विवाद हो गया। निवर्तमान जिलाध्यक्ष रामसेवक यादव के साथ उनकी नोकझोंक हुई।
विज्ञापन


गुलाब सिंह प्रधान ने टोका तो उनसे भी विवाद हो गया। राज नरायन मुन्ना के साथ कुछ कार्यकर्ताओं ने मांग उठाई की निकाय चुनाव के नतीजों पर निष्पक्ष समीक्षा होनी चाहिए। मतदान वाले दिन जिम्मेदार नेता भी घर में बैठे रहे। जिन लोगों ने पार्टी के साथ गद्दारी की उनके खिलाफ भी पार्टी चुप है। विवाद इतना बढ़ा कि सपा नेता राजनरायन गुप्ता मुन्ना ने समारोह में ही सपा व्यापार सभा के राष्ट्रीय सचिव पद से इस्तीफा देने की घोषणा कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें