फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गढ़ी जाफर में गोली लगने से युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद/टूंडला। थाना टूंडला क्षेत्र के गांव गढ़ी जाफर में गोली लगने से युवक घायल हो गया। परिजन उपचार को जिला अस्पताल लाए। घायल ने ससुरालीजनों पर गोली मारने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


टूंडला थाना के गांव गढ़ी जाफर निवासी राजाबाबू (24) पुत्र नारायन सिंह का कहना है कि वो खेत पर काम कर रहा था। इसी दौरान उसकी ससुराल पक्ष के लोग आए और उसके ऊपर फायरिंग कर दी। गोली लगने से राजाबाबू घायल हो गया।

आरोप है कि उसकी डेढ़ वर्ष पूर्व शादी हुई थी। छह माह से विवाद चल रहा है। इस कारण उक्त लोगों ने जान से मारने की नीयत से हमला किया। पुलिस ने कहा गोली लगने का मामला संज्ञान में नहीं आया है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें