फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कासगंज में झाड़ियों में चल रही थी शस्त्र फैक्ट्री

विज्ञापन
बंदूक - फोटो : FILE PHOTO
विज्ञापन
कासगंज। पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह द्वारा अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पटियाली पुलिस ने शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़ कर दिया। छापामार कार्रवाई में शस्त्र बना रहे तीन लोगों को मौके पर ही दबोच लिया, जबकि एक आरोपी फरार हो गया। राइफल, तमंचा सहित अन्य अर्ध निर्मित शस्त्र और शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए गए।
विज्ञापन


पुलिस को औरंगाबाद के पास भरगैन रोड पर निर्माणाधीन गोशाला के पास खाई में झाड़ियों में अवैध शस्त्र बनाने की सूचना मिली। पुलिस ने टीम बनाकर अचानक छापामार कार्रवाई से शस्त्र बनाने वाले आरोपियों में हड़कंप मच गया। मौके से पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक आरोपी भागने में सफल रहा। पकड़े गए आरोपियों में कल्लू निवासी रैंद थाना कम्पिल जनपद फर्रुखाबाद, करू निवासी बनियाठारा थाना जैथरा जनपद एटा और चरन सिंह निवासी मोहल्ला थोक भरगैन शामिल हैं। एक आरोपी ईदुल निवासी अहमद थोक भरगैन मौके से फरार हो गया।

पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि पुलिस ने 2 देशी राइफल, 3 तमंचों के अलावा शस्त्र बनाने के उपकरण 1 लोहे की छेद करने वाली मशीन, एक पंखा, 10 रेती, 1 लकड़ी काटने की आरी, 3 आरी लोहा काटने वाली, 3 हथौड़ी, सढ़ासी, 9 छेद करने की सुम्भी, 7 छैनी, 11 बर्मा, 8 स्प्रिंग, 3 नाल लोहे की तमंचे वाली, 9 अधबने लोहे के पुर्जे हैमर इजेक्टर, एक बोर करने की लोहे की मशीन आदि सामान बरामद कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें