फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक संग एनएचएआई टीम ने किया चौराहों का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। नगरीय सीमा से गुजर रहे एनएच-2मार्ग से जुडे़ प्रमुख चौराहों के दिन जल्द ही बहुरेंगे। एनएच-2 के अफसरों ने रविवार को नगर विधायक मनीष असीजा के साथ कई मार्गों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


आए दिन हादसों का सबब बनने वाले हाईवे से सटे तहसील चौराहा, सुहागनगर चौराहा, सुभाष तिराहा, नगला बरी चौराहा, जाटवपुरी चौराहा, रसूलपुर थाना तिराहा और आसफाबाद चौराहा पर जल्द ही साइड रोड प्लान तैयार किया जाएगा। नगर विधायक मनीष असीजा की पहल पर केंद्रीय सड़क राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के निर्देशों के बाद एनएच-2 के वरिष्ठ अफसरों ने प्रमुख चौराहों व तिराहों का निरीक्षण किया।

विधायक मनीष असीजा के साथ मौके पर ही योजना के संबंध में चर्चा की। निरीक्षण के दौरान एनएच-2 अफसरों ने जल्द ही रोड साइड प्लान तैयार कर टेंडर प्रक्रिया पूरी कराने व निर्माण कार्य शुरू कराने के संकेत दिए। मौके पर मौजूद नगर विधायक मनीष असीजा ने फुट ओवर ब्रिज निर्माण, चौराहों के चौड़ीकरण और सुंदरीकरण कराने पर बल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान आरआरबी के पीडी दुआ, एनएचएआई के एरिया ऑफिसर कर्नल चंदन बख्श, पीडी वीडी विदवा, उप प्रबंधक बिजेंद्र मीणा व शुभम राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें