फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम बने शोपीश, लोगों को परेशानी

विज्ञापन
स्टेट बैक का एटीएम बंद
विज्ञापन
मैनपुरी। शहर में ज्यादातर बैंकों के एटीएम सफेद हाथी बनकर रह गए हैं। आलम यह है लोग रुपये निकालने के लिए एटीएम के पास तो आते हैं। पर, उन्हें निराश होकर ही लौटना पड़ता है। रुपये नहीं निकलने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इससे व्यापारी वर्ग के लोगों में काफी आक्रोश है।
विज्ञापन


नगर में ज्यादातर बैंकों के एटीएम खराब पड़े हैं। इससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है। कुछ एटीएम कार्य कर रहे हैं, तो उनमें भीड़ लगी रहती है। वहीं थोड़ी ही देर में रुपये भी खत्म हो जाते हैं। कई बार तो लोग देर तक लाइन में लगे रहते हैं और नंबर आते ही रुपये खत्म होने का संदेश मिल जाता है।

इस पर लोग रोष व्यक्त करते हुए निराश होकर लौट जाते हैं। यह कोई एक दिन की बात नहीं है। अक्सर यह नजारा शहर में देखने को मिला जाता है। एटीएम में रुपये नहीं होने से सबसे ज्यादा परेशानी व्यापारी वर्ग को उठानी पड़ रही है। आलम यह है कि बैंकों ने कई एटीएम पर तो सुरक्षाकर्मी को भी रखना बंद कर दिया है।
विज्ञापन


वहीं कई एटीएम के शटर महीनों नहीं खुलते हैं। पूरे शहर में दो-तीन एटीएम ही ऐसे हैं। इनसे लोगों को थोड़ी राहत जरूर मिलती है। लोगों ने शहर में खराब पड़े एटीएम को दोबारा चालू करने की मांग की है।

जिले में इस वक्त 90 से 95 एटीएम हैं। वहीं शहर में लगभग 40 एटीएम हैं। वर्तमान में शहर में 15 से 20 एटीएम ही कार्य कर रहे हैं।

एल़डीएम डीके अग्रवाल का कहना है कि जो एटीएम खराब पड़े हैं उनकी जांच कराई जाएगी कि उनमें क्या खराबी है। खराब एटीएम को जल्द से जल्द सही कराने का प्रयास कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें