फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमाएं सील, चप्पे-चप्पे पर होगी फोर्स की निगाह

विज्ञापन
डेमो इमेज - फोटो : डैमो
विज्ञापन
मथुरा। निकाय चुनाव के लिए सीमाएं सील कर दी गई हैं। राजस्थान और हरियाणा बॉर्डर पर भी पुलिस तैनात की गई है। वहीं, हाईवे और एक्सप्रेसवे पर भी कड़ा पहरा रहेगा। सुरक्षा के लिहाज से 24 जोन और 57 सेक्टर में जिले को बांट दिया गया है।
विज्ञापन


शांतिपूर्ण ढंग से निकाय चुनाव कराने के लिए प्रशासन ने चौकस बंदोबस्त किए हैं। जिन बूथों पर कभी पिछले चुनावों में किसी प्रकार का विवाद हुआ था वहां कड़ी नजर रखी जा रही है। बवाली बूथों पर दो दरोगा और 4 सिपाही लगा दिए गए हैं। इस प्रकार के बूथों की संख्या भी 300 के करीब है।

एसएसपी स्वप्निल ममगाई ने बताया कि पर्याप्त पुलिस बल चुनाव में लगाया गया है। मथुरा से राजस्थान और हरियाणा की सीमाएं सटी हुई हैं लिहाजा वहां भी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। आने-जाने वाले वाहनों की भी चेकिंग की जाएगी। आगरा-दिल्ली हाईवे और यमुना एक्सप्रेसवे पर भी पुलिस को लगा दिया गया है। अगर कहीं कोई गड़बड़ी करने की कोशिश करेगा तो उससे सख्ती के साथ निपटा जाएगा। जिले में 24 जोन बनाए गए हैं । हर जोन पर मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारी को लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें