फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृंदावन शोध संस्थान का 50वां स्थापना दिवस मनाया

विज्ञापन
डैमो - फोटो : डैमो
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। रमणरेती मार्ग स्थित वृंदावन शोध संस्थान का 50वां वार्षिकोत्सव गुरुवार से प्रारंभ हो गया। सांसद हेमामालिनी ने कहा कि यह संस्थान ब्रज की धरोहर के संरक्षण के लिए उल्लेखनीय कार्य कर रहा है। स्वामी महेशानंद सरस्वती ने कहा कि ब्रज संस्कृति के अस्तित्व को बनाए रखने के लिए संस्थान की अहम भूमिका है।
विज्ञापन


अध्यक्षता करते हुए पद्मश्री स्वामी रामस्वरूप शर्मा ने अपनी वाणी मेें एक पद का गायन कर कहा कि वृंदावन शोध संस्थान को और विकसित करने की जरूरत है। आचार्य श्रीवत्स गोस्वामी ने ब्रज लोक कला में सांझी विषय पर दुर्लभ जानकारियां दीं।

इससे पूर्व छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम, सांझी कलाकार सुमित गोस्वामी ने सांझी कला का प्रदर्शन किया। उत्तर मध्य सांस्कृतिक केंद्र इलाहाबाद के कलाकारों ने बधाई लोक नृत्य प्रस्तुत किया। उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी लखनऊ के कलाकारों ने कथक नृत्य की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन


इस दौरान संयोजक अनूप शर्मा, देवेंद्र शर्मा ने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का शुभारंभ राज्यसभा के पूर्व महासचिव आरसी त्रिपाठी, सचिव सुशीला गुप्ता एवं निदेशक सतीशचंद्र दीक्षित ने किया। संचालन डॉ. ब्रजभूषण चतुर्वेदी ने किया।
रॉबिन गुप्ता, डॉ. विनोद बनर्जी, सतीश त्रिपाठी, जनार्दन शर्मा, मितुल पाठक, डॉ. राजेंद्रकृष्ण अग्रवाल, डॉ. अनिल गहलौत, संतोष कुमार, महेश खंडेलवाल, मनोहरलाल चतुर्वेदी, डॉ. सरोज अग्रवाल, मोहनलाल गौतम मोही, अशोक अज्ञ, विनय गोस्वामी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें