एटा। गाजियाबाद के गांव नंदगांव में दहेज की मांग को लेकर ससुरालियों द्वारा विवाहिता से मारपीट करने और घर से निकालने का मामला सामने आया है। पीड़ित विवाहिता ने गाजियाबाद निवासी ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव विरामपुर निवासी मोनिका पत्नी बृजेश ने पुलिस को बताया कि गाजियाबाद के थाना सिहानी गेट के गांव नंदगांव निवासी अमित पुत्र रमेश और सात अन्य ससुरालियों ने दहेज मेें कार की मांग की। मांग पूरी नहीं करने पर उससे मारपीट की और घर से निकाल दिया। पीड़िता ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
उधर कोतवाली नगर क्षेत्र के गांव गंगनपुर निवासी विवाहिता अनुपम पुत्री श्रीकृष्ण ने बताया कि अलीगढ़ क्षेत्र के गांव खुर्दीया में ससुराली सोमेंद्र पुत्र राजेंद्र और पांच अन्य ने 50 हजार रुपये की मांग को लेकर विवाहिता का उत्पीड़न किया। साथ ही मारपीट की। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।