फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपरहण का ड्रामा रचने वाले संजीव की संपति कुर्क करने की तैयारी में पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। खुद के अपहरण के ड्रामे में जेल में बंद संजीव गुप्ता एवं उसके भांजे विकल्प गुप्ता पर गैंगेस्टर को लगाने के साथ उसकी संपत्ति जब्त करने की तैयारी पुलिस एवं प्रशासन ने शुरू कर दी। इसमें काफी संपत्ति अपराध करके ही जुटाने का जिक्र किया है।
विज्ञापन


थाना टूंडला क्षेत्र के और्चिडग्रीन निवासी संजीव गुप्ता पुत्र शांतिस्वरूप गुप्ता के खिलाफ गैंगेस्टर लगाने के साथ इस मामले की जांच थानाध्यक्ष उत्तर लोकेश भाटी की ओर से की जा रही है। गैंगेस्टर लगाने के साथ ही संजीव गुप्ता के द्वारा अर्जित की गई करोडों की संपत्ति को जब्त किए जाने की तैयारी भी पुलिस प्रशासन ने शुरू कर दी है।

सूत्रों की मानें तो अपराधिक क्रियाकलाप के माध्यम से हुंडई सोनाटा कार,एक ओडी कार,नई बस्ती में सत्यमघर के साथ अलीनगर कैंजरा में दुर्गेश ब्लाक एंड चाइना ग्लास वर्क्स के डायरेक्टर से खरीदी 233.40 वर्गमीटर भूमि, उसके द्वारा ही अपने परिचित सागर गुप्ता,सरोज गुप्ता एवं पल्लवी गुप्ता के नाम खरीदी 14776 वर्गमीटर की भूमि,कुमारी अनीता दिवाकर पुत्र अशोक कुमार निवासी सोफीपुर से खरीदी गई 1069.5 वर्गमीटर का आवासीय प्लाट के साथ ही अन्य संपत्ति को शामिल किया है। पुलिस ने संपत्ति कुर्क करने के लिए डीएम न्यायालय में अर्जी लगाई है। थानाध्यक्ष उत्तर ने कहा संजीव गुप्ता की संपत्ति को कुर्क करने की तैयारी कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें