फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उग्र आंदोलन करेंगे अधिवक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद/टूंडला। अधिवक्ता को झूठे केस में जेल भेजने के विरोध में बार एसोसिएशन की हड़ताल शुक्रवार को भी जारी रही। वकीलों ने बैठक कर हड़ताल को उग्र रूप देने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को बार एसोसिएशन की बैठक में निर्णय लिया गया कि अधिवक्ता सलीम खां की तरफ से रिपोर्ट दर्ज नहीं की जाती तब तक अधिवक्ताओं की कलमबंद हड़ताल जारी रहेगी। सलीम खां के ऊपर लगाई गई फर्जी धाराओं की जांच उच्चाधिकारियों से कराई जाए।
यदि प्रशासन इस तरफ ध्यान नहीं देता तो सोमवार सुबह दस बजे से हड़ताल को उग्र रूप दिया जाएगा। अधिवक्ताओं ने सरकार द्वारा बिना समुचित व्यवस्थाओं के उपनिबंधन कार्यालयों में ऑनलाइन पंजीकरण का विरोध किया।
विज्ञापन

सुरेश चंद्र शर्मा, सुधाकर उपाध्याय, मुकेश यादव, चंद्रकांत भारद्वाज, रवीन्द्र सिंह, सलीम खां, रूमाल सिंह, धीरेन्द्र शर्मा, बिजेन्द्र सिंह, ओमवीर सिंह चौहान, योगेश स्वरूप भटनागर, रजनीश शर्मा, मुकेश सोलंकी, डीपी सिंह, अशोक यादव, दीपक रिछारिया आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता राहुल कुमार सिंह और संचालन दिलीप पचौरी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें