फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी बीएड की डिग्री से नौकरी हथियाने वालों की तलाश शुरू

विज्ञापन
टीचर - फोटो : demo pic
विज्ञापन
मथुरा। डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय द्वारा जारी की गई फर्जी डिग्रियाें से शिक्षक बने लोगों को तलाश शुरू हो गई है। बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों से रिपोर्ट तलब की है। हाल ही में हाईकोर्ट द्वारा गठित एसआईटी की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है, जिसमें ये बात सामने आई कि वर्ष 2004-05 में डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय ने बीएड की 4570 फर्जी डिग्रियां जारी की थीं। इन डिग्रियों से कई जिलों में लोगों ने शिक्षक की नौकरी हासिल कर ली।
विज्ञापन


मथुरा में भी इस बात की प्रबल संभावना बताई जा रही है। बेसिक शिक्षा अधिकारी संजीव कुमार सिंह ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों से एक प्रारूप में जानकारी मांगी है, जिसमें जो लोग वर्ष 2004-05 की डिग्री से शिक्षक-शिक्षिकाएं बने हैं उनकी जानकारी मांगी हैं। इसमें डिग्री का वर्ष, अनुक्रमांक सहित संपूर्ण विवरण मांगा गया है। ये डिटेल जल्द से जल्द उपलब्ध कराने को कहा गया है। ताकि संबंधित शिक्षकों की डिग्री और प्रपत्रों का सत्यापन कराया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें