फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों के साथ एसपी कार्यालय आत्महत्या करने पहुंचा पीड़ित

विज्ञापन
पीड़‌ित, ज‌िसने दी आत्महत्या की धमकी - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विज्ञापन
मैनपुरी। कुर्रा क्षेत्र के गांव कुटैया की एक व्यक्ति शुक्रवार की दोपहर बच्चों के साथ मिट्टी के तेल का डिब्बा लेकर एसपी कार्यालय पहुंच गया। पत्नी के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी नहीं किए जाने से आक्रोशित व्यक्ति ने बच्चों सहित आत्मदाह की धमकी दी। उसे देखकर दौड़े पुलिसकर्मियों ने तेल का डिब्बा छीन लिया। एएसपी ने गिरफ्तारी का भरोसा दिलाकर उसे शांत कराया। पीड़ित ने कहा कि जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई, तो वह बच्चों समेत आत्मदाह कर लेगा।


थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव कुटैया निवासी विनोद कुमार की पत्नी सुषमा देवी के साथ 26 अगस्त की शाम मारपीट की गई थी। पिटाई से जख्मी सुषमा की अगले दिन मौत हो गई थी। मामले में संजू और अंकुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आरोप है कि इस मामले को अभी तक हत्या में तरमीम भी नहीं किया गया है। वहीं एक भी आरोपी की गिरफ्तारी भी नहीं की जा सकी है। जबकि आरोपी आए दिन पीड़ित और उसके बच्चों को जान से मारने की धमकियां देते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



हत्यारोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से परेशान विनोद कुमार दो बच्चों के साथ शुक्रवार को आत्मदाह करने के इरादे से एसपी कार्यालय पहुंचा था। सीओ सिटी ने पीड़ित को समझाया। जानकारी होने के बाद एएसपी ओमप्रकाश सिंह ने भी उसे कार्रवाई का आश्वासन देकर वापस घर भेजा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें