आगरा। सदर बाजार में दिवाली मेले पर खासी धूम मची रही। मुक्ताकाशीय मंच पर बैंड और नृत्य प्रस्तुतियों के साथ ही कई तरह के खेल खेले गए। छावनी परिषद के सीईओ ने आयोजन को सराहा और दुकानदारों का अभिनंदन किया।
सदर बाजार ट्रेडर्स एसोसिएशन की ओर से सदर बाजार में छावनी परिषद की ओर से मेले की अनुमति देने से इनकार करने के बाद अपने स्तर पर बाजार में भव्य सजावट करवाई। साथ ही मुक्ताकाशीय मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का दौर चला। रॉक बैंड की प्रस्तुतियों पर बाजार में आए खरीदारों ने धमाल मचाया।
कलाकारों ने गायन और नृत्य प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि सीईओ एम वेंकट नरसिम्हा रेड्डी ने मेले के लिए दुकानदारों के सहयोग को सराहा। अध्यक्ष जवाहर डावर, अंकित गर्ग, साशक्त कपूर, मयंक सोंधी, धीरज मीरचंदानी, राहुल सचदेव, सलमान, शिवम, सिमनरजीत सिंह का सहयोग रहा।