फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में 18 घंटे में लूट की दो वारदातों से दहशत

विज्ञापन
loot
विज्ञापन
मैनपुरी। शहर की सड़कों पर लुटेरे लोगों को शिकार बना रहे हैं। कृष्णा टाकीज रोड पर लुटेरों ने एक युवक से नकदी लूट ली। वहीं, गांव झिंझाई के समीप करहल निवासी युवक को तमंचा की बट मारकर घायल कर नकदी मोबाइल लूट लिया गया। दोनों ही वारदात 18 घंटे में हुईं। अभी तक पुलिस के हाथ कोई भी बदमाश नहीं लग सका है।
विज्ञापन


वारदात 1 : करहल के गांव दौलतपुर निवासी शिवम चौहान सोमवार को हरिदर्शन नगर में कोचिंग पढ़ने आया था। दोपहर करीब दो बजे जब वह कोचिंग खत्म करने के बाद स्कूटी से गांव लौट रहा था। गांव झिंझाई के पास बाइक सवार तीन लुटेरों ने तमंचा दिखाकर रोक लिया। साथ ही मारपीट करते हुए तीन हजार की नकदी और मोबाइल लूट लिया।

वारदात 2: कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला छपट्टी निवासी सचिन सिंह एक कपडे़ की दुकान पर काम करता है। रविवार शाम करीब आठ बजे जब वह दुकान से घर जा रहा था। तभी कृष्णा टाकीज जाने वाले मार्ग पर बनी पुलिया के पास तीन युवकों ने तमंचे बल पर छह हजार रुपये की नकदी व मोबाइल लूट लिया। साथ ही उसकी पिटाई भी की। बाद साथियों ने सचिन को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें