फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सप्रेसवे पर पकड़ा गोवंश से लदा कंटेनर

विज्ञापन
पकड़ा कैंटर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मांट (मथुरा)। यमुना एक्सप्रेसवे के मांट टोल पर सोमवार सुबह पुलिस ने गोवंश से लदा कंटेनर पकड़ लिया। कंटेनर में 16 बैल और एक सांड़ मिला है। इन सभी को काटने के लिए कोटला पंजाब से बिहार के सासाराम ले जाया जा रहा था। पुलिस ने कंटेनर चालक को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसमें सवार गोवंश तस्कर मौके से भाग निकला। पुलिस ने बरामद गोवंश को बरसाना स्थित गोशाला भिजवा दिया है।
विज्ञापन


यमुना एक्सप्रेसवे पर मांट टोल चौकी प्रभारी गिरीश कुमार ने मुखबिर की सूचना पर सुबह नोएडा से आगरा की ओर जा रहे कंटेनर को मांट टोल पर रोका था। पुलिस ने कंटेनर खुलवा कर देखा तो उसमें 18 बैल बंधे पड़े थे, एक सांड भी मिला। पुलिस ने चालक ओमपाल सिंह निवासी योसफा थाना शिवालाकलां जनपद बिजनौर को हिरासत में ले लिया है। वहीं, कंटेनर में सवार पशु तस्कर नाजिम निवासी अमरोहा पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। पुलिस की पूछताछ में चालक ने बताया कि वे लोग पंजाब के कोटला से बैलों को कंटेनर में लाद कर बिहार के सासाराम जिले के लिए जा रहे थे।

गोवंश पकड़े जाने की सूचना पर गोरक्षा सेना के प्रदेश अध्यक्ष राकेश बंसल अपनी टीम के साथ मांट टोल पर पहुंच गए। उन्होंने तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। चौकी इंचार्ज ने बताया कि कंटेनर में 16 बैल और एक सांड बरामद हुआ है। इस संबंध में पकड़े गए चालक और भागे तस्कर के खिलाफ पशु तस्करी के आरोप का मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। बरामद गोवंश को बरसाना स्थित संत रमेश बाबा की गोशाला भिजवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें