फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा-वृंदावन में छह जगह बिकेगी आतिशबाजी

विज्ञापन
- फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
मथुरा। मथुरा-वृंदावन नगर निगम में छह स्थानों पर आतिशबाजी बाजार सजाए जाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। सिटी मजिस्ट्रेट ने इसके लिए क्षेत्रीय पुलिस से रिपोर्ट मांगी है। इसमें एक स्थान वृंदावन क्षेत्र में तो तीन मथुरा क्षेत्र तथा दो निगम के नवीन क्षेत्र में प्रस्तावित किए हैं।
विज्ञापन


दिवाली की तैयारियाें का रंग अब चढ़ने लगा है। बाजार में भी हलचल शुरू हो गई है। प्रशासन ने भी इस त्योहार के एक अहम हिस्सा आतिशबाजी की बिक्री के लिए बाजार सजाने की तैयारियां शुरू कर दी है। इस बार छह स्थान आतिशबाजी बाजार के लिए प्रस्तावित किए गए हैं। इसमें नगर निगम के अंतर्गत वृंदावन क्षेत्र में मां कात्यानी देवी मंदिर के निकट, मथुरा क्षेत्र में जुबलीपार्क, जलकल परिसर कृष्णा नगर और यमुनापार शामिल है।

इनके अलावा हाईवे किनारे ट्रांसपोर्ट नगर और नवादा को भी आतिशबाजी बाजार के रूप में प्रस्तावित किया गया है।

सिटी मजिस्ट्रेट डॉ. बसंत अग्रवाल ने बताया कि उक्त सभी स्थानों पर आतिशबाजी बाजार लगाए जाने के संदर्भ में पुलिस से रिपोर्ट मांग ली है। उन्होंने कहा कि इन स्थानों पर नगर निगम व्यवस्थाएं करेगा। आतिशबाजी बाजार की अनुमति सिर्फ तीन दिन 18 से 20 तक के लिए प्रस्तावित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें