फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ के रडार पर हैं मथुरा के राशन डीलर

विज्ञापन
demo - फोटो : demo
विज्ञापन
मथुरा। मथुरा शहरी क्षेत्र के राशन डीलर अब लखनऊ मुख्यालय के रडार पर हैं। पिछले आठ दिन में 12 ऐसे डीलर पकड़ में आए हैं जो इलेक्ट्रानिक प्वाइंट ऑफ सेल (ई-पीओएस) मशीन को नजरंदाज करते हुए सीधे वितरण दर्शा रहे हैं। इस स्थिति में संबंधित डीलरों की मांग में 200 क्विंटल राशन की कटौती कर दी गई है। अब यह डीलर राजनीतिक पहुंच का सहारा ले रहे हैं। राशन वितरण में घालमेल करने वाले डीलर ई-पीओएस मशीन से वितरण व्यवस्था प्रभावी होने के बाद भी राशन वितरण में घपला करने से बाज नहीं आ रहे हैं। 80 फीसदी से ज्यादा राशन कार्ड में आधार लिंक होने के बावजूद राशन का वितरण आधार से जुड़ी ई-पीओएस मशीन से सिर्फ 42.07 प्रतिशत ही हो रहा है। बाकी करीब 40 प्रतिशत को सीधे वितरण दर्शाया जा रहा है, जिसमें मशीन का उपयोग नहीं हो रहा है। इस पूरी व्यवस्था की निगरानी कर रहे लखनऊ मुख्यालय के मुताबिक एक दर्शन डीलरों का मशीन के माध्यम से राशन वितरण शून्य है। इनके आवंटन में जिला पूर्ति अधिकारी ने 200 कुंतल राशन की कटौती कर दी है। जिला पूर्ति अधिकारी राघवेंद्र सिंह ने कहा कि जल्द ही शहर में राशन वितरण पूरी तरह से थंब इंप्रेशन के माध्यम से ई-पीओएस मशीन द्वारा ही होगा। इसमें आनाकानी करने वाले डीलरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। लखनऊ निगरानी केंद्र ने ऐसे डीलरों की रिपोर्ट जारी कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें