फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब तस्कर के दो मकानों पर तालाबंदी

विज्ञापन
तालाबंदी करती पुलिस
विज्ञापन
एटा। शराब तस्कर के संजय नगर और दरिगपुर में मकान की पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मंगलवार को तालाबंदी कर दी है। वहीं प्लाट आदि संपति की सीज करने के लिए पुलिस कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन

थाना पिलुआ क्षेत्र के गांव दरिगपुर निवासी प्रधान बंटू यादव के खिलाफ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मंगलवार को संपत्ति सीज करने की कार्रवाई की। अधिकारियों ने उसके संजय नगर स्थित मकान और गांव दरिगपुर में बने मकान को सीज कर दिया। थाना प्रभारी पिलुआ सुधीर कुमार ने बताया कि तस्कर के खिलाफ मकान सीज करने की कार्रवाई की गई है। इसके बाद तस्कर की पत्नी आदि के नाम प्लाट सहित अन्य संपत्ति को सीज करने की कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि पुलिस प्रशासन ने आरोपी के खिलाफ शराब के काले धंधे से संपत्ति कमाने का दावा किया है। इसे लेकर उसके खिलाफ संपत्ति सीज करने की कार्रवाई की गई है। पुलिस प्रशासन के अनुसार विगत छह साल से शराब तस्करी करने के बाद प्रधान ने एक करोड़ पैंतीस लाख से अधिक की संपत्ति अर्जित की। तालाबंदी के मौके पर एसडीएम सदर, सीओ सिटी, सीओ सकीट, कोतवाली नगर, देहात, महिला, पिलुआ थाने का पुलिस बल एवं क्यूआरटी मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें