फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घंटों इंतजार करते रहे बच्चे, नहीं आए गुरुजी

विज्ञापन
घंटों इंतजार करते रहे बच्चे, नहीं आए गुरुजी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पटियाली।
विज्ञापन

विकास खंड क्षेत्र के ग्राम अशोकपुर में पूर्व माध्यमिक विद्यालय पर शिक्षक दिवस पर बच्चे शिक्षकों का इंतजार करते रहे। शिक्षकों ने आने से विद्यालय नहीं खुला। स्कूल बंद होने पर अभिभावक ग्रामीणों ने आक्रोश जताया।
विज्ञापन


मंगलवार की सुबह बच्चे पढ़ने के लिए स्कूल पहुंचे। लेकिन विद्यालय के शिक्षक न पहुंचने पर स्कूल पर ताला लगा मिला। बच्च्े स्कूल के बाहर गुरुजी के आने का इंतजार करते रहे। जबकि शिक्षक दिवस होने के कारण बच्चे अपने गुरूओं को देने के लिए पेंसिल, पेन आदि गिफ्ट लेकर पहुंचे। लेकिन 11 बजे तक इंतजार के बाद भी जब गुरुजी स्कूल नहीं पहुंचे तो बच्चे निराश होकर वापस अपने घर लौट आए। बच्चों के घरों पर पहुंचते ही अभिभावकों ने नाराजगी जताई। ग्रामीणों का कहना है कि विद्यालय में अव्यवस्थाएं हावी हैं। एक माह पूर्व दर्जनों बच्चे दूध पीने से बीमार हो गए थे। वहीं कुछ दिन पूर्व मिड डे मील में कीड़ों की शिकायत मिली थी। स्कूल में बच्चों के प्रति लापरवाही बरती जा रही हैं। ग्रामीणों ने विद्यालय के शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मांग करने वालों में ग्राम प्रधान सरोज कुमारी, भमर सिंह, संतोष, सचिन यादव, चंदपाल शर्मा, सतेंद्र, श्रीपाल, रामपाल सिंह, महेश पाल अदि शामिल हैं।
विज्ञापन

एबीएसए थान सिंह ने बताया कि स्कूल बंद होने की सूचना मिली हैं। विद्यालय तैनात शिक्षकों के खिलाफ विभागीय कार्यवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें