फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट से पहले जिलाबदर समेत दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। लूट की वारदात से पहले दो लुटेरे गोविंदनगर पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पकड़ा गया एक लुटेरा अलीगढ़ का जिला बदर है।
विज्ञापन


इस पर एक दर्जन लूट, हत्या और वाहन चोरी के मुकदमे दर्ज हैं। उसके साथी थाना हाईवे के गांव अडूकी के लुटेरे का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।

बुधवार की रात थाना गोविंदनगर की मसानी चौकी पुलिस गश्त पर थी। रेलवे फाटक से आगे बाइक पर दो युवक दिखाई दिए। टोकने पर युवकों ने बाइक को भगा दिया। पीछा कर रहे मसानी चौकी प्रभारी धीरज गौतम ने बाइक सवारों को दबोच लिया।

पुलिस बाइक सवारों को थाने ले गई। प्रभारी निरीक्षक आरपी सिंह ने बताया कि पकड़े गए अलीगढ़ के गांव अमृतपुर निवासी रविंद्र उर्फ बल्ली और थाना हाईवे के गांव अडूकी विष्णु सैनी है। यह दोनों लूट करने के लिए जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनके कब्जे से 1500 ग्राम नशीला पाउडर और चोरी की बाइक मिली है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि बल्ली पर एक दर्जन मुकदमे अलीगढ़ में दर्ज हैं। वह अलीगढ़ से जिला बदर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें