फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्द्धनग्न होकर विधायक के आवास पहुंचे शिक्षामित्र

विज्ञापन
शिक्षा‌म‌ित्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मैनपुरी। मुख्यमंत्री व प्रदेश सरकार के मंत्रियों की अपील भी बेअसर हो गई है। समायोजन रद्द होने से खफा शिक्षामित्रों का लगातार पांचवें दिन आंदोलन जारी रहा। रविवार को शिक्षामित्रों ने अर्धनग्न होकर भाजपा विधायक रामनरेश अग्निहोत्री के घर पर प्रदर्शन किया। साथ ही उन्हें ज्ञापन सौंपा। इससे पूर्व शिक्षामित्रों ने जीआईसी से रैली निकालते हुए और नारेबाजी करते हुए विधायक के घर पहुंचे। इस दौरान तेज धूप भी उनका साहस नहीं डिगा पाई।
विज्ञापन


इस दौरान कई शिक्षामित्र बेहोश होकर गिर पडे़। एक शिक्षामित्र धरने के बाद स्कूटी से लौट रही थीं तभी सदमा लगने से वह गिर गईं। इसके चलते बाइक से टकराकर घायल हो गई।


रविवार को शिक्षामित्रों ने अर्धनग्न होकर रोड जाम किया। साथ ही विभिन्न मार्गों से होते हुए भाजपा विधायक के घर पहुंचे। यहां प्रदर्शन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन भाजपा विधायक रामनरेश अग्निहोत्री को सौंपा। कहा कि राज्य सरकार न्यायालय में पुनर्विचार याचिका शीघ्र दाखिल करे। समायोजित शिक्षामित्रों के भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए शीघ्र निर्णय ले। शिक्षामित्रों ने कहा कि आपके संकल्प पत्र में तीन माह के अंदर संतोषजनक निराकरण की बात कही थी। साथ ही शीघ्र ही कोर्ट में पुनर्विचार याचिका डाली जाए। इससे शिक्षामित्रों को न्याय मिल सके। भाजपा विधायक ने कहा कि वह अपना आंदोलन शांतिपूर्ण करें। वह उनके साथ हैं।
विज्ञापन


इससे पूर्व शिक्षामित्रों ने जीआईसी से लेकर विधायक के आवास तक पैदल मार्च किया। इस दौरान एक दर्जन से अधिक महिला शिक्षामित्र बेहोश हो गईं। इनमें अनीता प्रताप, रीना पांडेय, रीता यादव सहित कई शिक्षामित्रों की तबियत बिगड़ गई। साथ ही पुरुष शिक्षामित्रों का भी स्वास्थ्य खराब हो गया। धरने से लौट रही महिला शिक्षामित्र अनामिका की सदमे के चलते तबियत बिगड़ गई। इसके चलते वह स्कूटी से नीचे गिर गई। इस दौरान वह एक अन्य बाइक से टकराई गई। इसके कारण वह चोटिल भी हो गई। राहगीरों से उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उक्त शिक्षामित्र जागीर ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय पर्वतपुर में तैनात थी। शिक्षामित्रों ने विधायक के आवास से लौटकर जीआईसी में फिर से प्रदर्शन किया। इस मौके पर हेम सिंह यादव, शुभम शक्ति भदौरिया, विनीत चौहान, सय्यद कमरुद्दीन साबरी, सनद पांडेय, विवेक यादव, सुमन यादव, अशोक यादव, नरेंद्र पांडेय, विजय मिश्रा, अवधेश यादव, संध्या, ममता आदि मौजूद थे।

आज जिले भर के स्कूल बंद रखने का आह्वान
शिक्षामित्र शुभम शक्ति भदौरिया ने बताया कि सोमवार को जिले भर के स्कूलों को बंद रखने का आह्वान किया है। शिक्षक संगठनों ने भी उन्हें समर्थन दे दिया है। स्कूल बंद रहेंगे। शिक्षामित्र तिकोनिया पार्क में धरना प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें