फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई

विज्ञापन
वाहन चालकों के खिलाफ हुई कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले भर में पुलिस ने शनिवार को चेकिंग अभियान चलाकर यातायात नियमों का पालन न करने वाले सैकड़ों चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की। सुबह से लेकर शाम तक चली चेकिंग के चलते लोग रास्ता बदलकर गंतव्य की ओर निकले।
विज्ञापन


शहर में बाइक चोरी की बढ़ती घटनाओं के मद्देनजर शनिवार को कोतवाली पुलिस ने सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाकर करीब 50 वाहन चालकों पर कार्रवाई की और शमन शुल्क भी वसूला गया। वाहन चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए एसपी राजेश एस ने रोजाना कड़ाई से वाहन चेकिंग करने के निर्देश दिए हैं। पुलिसकर्मियों ने बिना कागजात, बगैर हेलमेट और अन्य यातायात नियमों को तोड़ रहे वाहन चालकों के चालान काटे।

बिछवां में थाना पुलिस ने जीटी रोड थाना गेट पर भारी पुलिस बल के साथ सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान आठ हजार रुपये शमन शुल्क वसूला। सुबह दस बजे शुुरू हुआ अभियान शाम तक चला। घिरोर में हुए चेकिंग अभियान में 21 वाहन चालकों का चालान काटा गया। इनसे 9000 रुपये का वसूले गए। इसके अलावा दो गाड़ियों को सीज किया गया। औंछा थाना क्षेत्र में थानाध्यक्ष औंछा एसआर गौतम के नेतृत्व में वाहनों की चेकिंग की गई। इस दौरान नियम तोड़ रहे वाहन चालकों से 14500 रुपये वसूले गए। वहीं भोगांव में भी पूरे दिन चेकिंग अभियान चलाया गया।
विज्ञापन


परिवहन विभाग ने भी चलाया चेकिंग अभियान
परिवहन विभाग की ओर से शुक्रवार को घिरोर, कुरावली और करहल मार्गों पर स्कूल के वाहनों की चेकिंग की गई। इस दौरान पीएस इंटर कॉलेज के स्कूल वाहन का चालान काट गया। अन्य स्कूलों के वाहनों को भी सीज किया गया। प्रवर्तन अधिकारी कौशलेंद्र यादव ने बताया कि सोमवार से देहात के क्षेत्रों में स्कूल वाहन चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने सभी स्कूल मालिकों से गाड़ियों के शीशों पर लोहे की रॉड लगवाने की अपील की। जिससे बच्चों के सिर बाहर न निकलें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें