फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिशु सदन में बच्चों का दूध मिला दूषित

विज्ञापन
दूध - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मथुरा। खाद्य विभाग की टीम ने सिविल लाइन स्थित राजकीय शिशु सदन में छापा मार कार्रवाई की। यहां बच्चों को पिलाए जाने वाला 15 किलो दूध दूषित पाया गया। इसे तत्काल नष्ट कराया गया। यहां से दूध और दाल के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं।
विज्ञापन


राजकीय शिशु सदन को सुधार का नोटिस भी जारी किया गया है। इसके अलावा टीम ने वृंदावन में बिहारी जी गली स्थित बांकेबिहारी चाट भंडार से दही, मोहन मिष्ठान भंडार से पेड़ा का नमूना लेकर जांच को भेजा है। दोनों को सुधार नोटिस भी दिया गया है।

सदर बाजार में विवेक जनरल स्टोर से बेजिटेबिल सॉस और महावन में देवेंद्र यादव मिष्ठान भंडार, भईया जी खीरमोहन वाले, जय प्रकाश सौनी, सतीश सैनी की दुकान से खीरमोहन के नमूने लेकर जांच को भेजे है। बलदेव में लालमणि प्रसाद विक्रेता, रवि प्रकाश से मिश्री के नमूने लेकर जांच को भेजे गए हैं। यहां प्रसाद विक्रेताओं को सुधार नोटिस जारी किए गए हैं।
विज्ञापन


जिला अभिहीत अधिकारी चंदन पांडेय और मुख्य सुरक्षा अधिकारी वीके राठी के नेेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी नीरद पांडेय, अरविंद कुमार, मुकेश कुमार, शैलेंद्र रावत, नंदकिशोर, सविता शर्मा, मनीषा शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें