फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना में युवक का शव मिलने से सनसनी

विज्ञापन
मृत्‍यु - फोटो : demo
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। वृंदावन के बिहारघाट स्थित यमुना में किशोर का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के मुंह से बह रहे खून से हत्या कर शव यमुना में फेंके जाने की संभावना जताई जा रही है। उधर, पुलिस इसे यमुना में कहीं से बहकर आया शव बता रही है।
विज्ञापन



शुक्रवार की दोपहर तीन बजे यमुना किनारे बैठे केवट बाबू ने पुलिस को बिहारघाट पर यमुना में शव पड़े होने की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे बांकेबिहारी पुलिस चौकी के सिपाहियों ने केवटों के सहयोग से शव को यमुना से बाहर निकाला। शव को किनारे पर रख कर लोगों से शिनाख्त भी कराई गई, लेकिन पहचान नहीं हो सकी।



पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र लगभग 14 वर्ष है उसके शरीर पर बादामी रंग की पैंट और सफेद रंग की शर्ट मिली है। मुंह से आ रहे खून को देखकर मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा था। लोगों का मानना है कि किशोर की हत्या कर शव यमुना में फेंका गया है। पुलिस के अनुसार शव लगभग एक दिन पुराना है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि शव यमुना में बहकर मालूम पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें